Tuesday 27 September 2016

मैकडोनाल्डस की फ्रेंचाइजी लेकर कमाई करने का मौंका

अगर आप रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। दुनिया की सबसे बड़ी फॉस्‍ट फूड रेस्टोरेंट चेन मैकडोनाल्डस की फ्रेंचाइजी लेकर आप करोड़ों में कमाई कर सकते हैं।

मैकडोनाल्डस साल 1955 से फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम कर रहा है। अब आप भी इस रेस्टोरेंट का फ्रेंचाइजी लेकर लाखों की कमाई कर सकते हैं।अगर आपको भारत में इस रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेनी है तो इसके लिए डेवलपमेंट लाइसेंस लेना होगा।

मैकडोनाल्डस की इंडिया में फ्रेंचाईजी लाइसेंस दो कंपनिया देती है।
अगर आपको पश्चिमी भारत और साउथ इंडिया में रेस्टोरेंट खोलना है तो आपको हार्डकैस्टल रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क करना पड़ेगा।
वहीं अगर आपको उत्तर भारत या पूर्वी भारत में रेस्टोरेंट का फ्रेंचाइजी लेना है तो कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क कर सकते हैं।

मैकडोनाल्डस की फ्रेंचाइजी लेने से पहले आप फ्रेंचाइजी डिस्कलोजर डॉक्युमेंट यानी एफडीडी को अच्छी तरह से पढ़ लें। इस डॉक्युमेंट में आपको सारे नियम और तरीके समझाए गए हैं। फ्रेचाइंजी लेने के लिए आपके पास कितनी जगह होनी चाहिए, आपको इस तरह की ट्रेनिंग मिलेगी ये सारी जानकारी इस डॉक्युमेंट में होती है। एफडीडी को आप गूगल से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

अगर आपके पास पहले से कोई रेस्टोरेंट है तो आप उसे भी मैकडोनाल्डस में कनवर्ट करा सकते हैं।
एम सी डोनाल्डस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए 6 से 14 करोड़ का इन्वेस्टमेंट होना चाहिए। वहीं, आपके पास 5 करोड़ लिक्विड कैपिटल होना चाहिए।
कैपिटल के अलावा आपको 30 लाख की फ्रेंचाइंजी फीस देनी होगी।
आपके रेस्टोरेंट के कुल बिक्री का 4 फीसदी सर्विस फीस के रूप में देना होगा
मैकडोनाल्डस की फ्रेंचाइजी लेने के बाद करीब 2 से 3 साल में ब्रेक इवेन दिखने लगेगा।
सोलर सेक्‍टर में करें ये बिजनेस, होगी एक लाख रुपए तक की कमाई

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home