Wednesday, 7 September 2016

इन ऐप से करें कमाई

देश में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। स्‍मार्ट कस्‍टमर्स शॉपिंग के लि‍ए कूपन और डि‍स्‍काउंट पर हमेशा नजर रखते हैं, ताकि‍ ज्‍यादा से ज्‍यादा बचत की जा सके। मोबाइल एप्‍स और वेबसाइट पर कैशबैक का फंड काफी पॉपुलर हो गया है। यहां कुछ ऐसी वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्‍स हैं जहां आपको आसानी से कैशबैक और कूपन कोड का ऑफर दे रही हैं।
लाफालाफा-
कैशबैक देने के मामले में लाफालाफा मोबाइल ऐप काफी पॉपुलर हो गया है।
लाफालाफा ऐप पर प्रत्‍येक ऑनलाइन शॉपिंग और रीचार्ज पर नि‍श्‍चि‍त रूप से कैशबैक दि‍या जाता है।
इस ऐप पर वि‍भि‍न्‍न ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर मौजूद प्रोडक्‍ट्स की कीमतों की तुलना और प्रोडक्‍ट को सर्च करने की सुवि‍धा मि‍लती है। ऐसे में आप कि‍सी प्रोडक्‍ट की सबसे कम कीमत का पता लगा सकते हैं।
इस ऐप में इन-बि‍ल्‍ड ह्युमन एसि‍स्‍टेंस है जो अपने आप सर्च कि‍ए गए प्रोडक्‍ट की बेस्‍ट डील के बारे में बताता है। ऐसे में आपके समय की बचत होने के साथ कैशबैक भी मि‍लता है।
लाफालाफा का ऐप इंस्‍टॉल करने पर आपको फ्री 5 रुपए दि‍ए जाते हैं।
आपके जरि‍ए कमाया गया लाफालाफा कैशबैक अपने बैंक अकाउंट में भी रीडीम कर सकते हैं।
गोपैसा डाॅट काॅम-
वि‍भि‍न्‍न शॉपिंग वेबसाइट पर कैशबैक, डि‍स्‍काउंट कूपन और डील्‍स हासि‍ल करने के लि‍ए गोपैसा डाॅट काॅम भी अच्‍छा ऑप्‍शन है। इस पर फ्लि‍पकार्ट, स्‍नैपडील, जबॉन्‍ग, ईबे, मेकआईट्रि‍प, फूडपांडा आदि‍ के लि‍ए कैशबैक ऑफर्स मि‍ल सकते हैं। यह भी फ्री एंड्रॉयड मोबाइल ऐप और वेबसाइट है।
10 से 15 फीसदी तक का कैशबैक ऑफर मि‍ल सकता है।
फ्लि‍पकार्ट, स्‍नैपडील, जबॉन्‍ग, ईबे, मेकआईट्रि‍प, फूडपांडा आदि‍ के लि‍ए कैशबैक ऑफर्स।
चुनिंदा एयरलाइंस पर भी कैशबैक ऑफर्स।
इनकैशिट एप-
इनकैशिट एप एक और कैशबैक देने वाली मोबाइल एप्‍लीकेशन है। इस पर आपको कैशबैक के साथ-साथ गि‍फ्ट वाउचर्स भी मि‍ल सकते हैं। यहां पर भी आपको फ्लि‍पकार्ट, अमेजन, पेटीएम, स्‍नैपडील के लि‍ए कैशबैक ऑफर्स मि‍ल सकते हैं। इसके अलावा, इनकैशिट एप पर साइन-अप करने पर फ्री 5 रुपए दि‍ए जाते हैं।
फोकट मनी-
यह भी एंड्रॉयड बेस्‍ड मोबाइल ऐप और वेबसाइट है। यहां पेमेंट और रीचार्ज करने पर कैशबैक का ऑफर दि‍या जाता है।
फ्री प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज
फ्री पोस्‍टपेड बि‍ल पेमेंट
फ्री डीटीएच एंड डाटा कार्ड रीचार्ज
इसके अलावा, प्रत्‍येक दोस्‍त को ऐप रेफर करने पर 50 रुपए की कमाई कर सकते हैं।
कूपनदुनिया-
इस मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर 2000 से ज्‍यादा ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के लि‍ए प्रोमो कोड और ऑफर, कूपन, डील्‍स, डि‍स्‍काउंट के साथ-साथ कैशबैक भी कमा सकते हैं।
कैशबैक आपको ऑनलाइन स्‍टोर पर डि‍स्‍काउंट पर या उससे ज्‍यादा पर भी मि‍ल सकता है।
आप कैशबैक का यूज अपने फोन को रीचार्ज करने में भी कर सकते हैं या अपने बैंक या डि‍जि‍टल वॉलेट में ट्रांसफर कर सकते हैं।






0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home