Thursday, 1 September 2016

इन मोबाइल एप से कमाएं पैसा

अब ऐसे मोबाइल एप आ चुके हैं जिनके जरिए आप बेहद आसान तरीके से घर बैठे कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस ये मोबाइल एप अपने फोन में डाउनलोउ करना है और अपने काम को पूरा करना है। इसमें एक और खास बात ये है कि इन एप्स को डाउनलोड करने में और कोई पैसा नहीं देना पड़ता
फील्ड एजेंट एप से घर बैठे कमाएं पैसे-
एक्सट्रा कमाई करने के लिए फील्ड एजेंट बेहतर एप है। इस एप के नेविगेशन विंडो में दी गई जॉब लिस्ट में से आप कोई भी जॉब सलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपको अन्य जानकारियां मिल जाएंगी। ध्यान रखें कि आपको जॉब सलेक्ट करने के बाद उसे 2 घंटे में पूरा करके देना होगा। इसके बाद ही कंपनी आपको पैसे देगी। इस एप के जरिए आप एक काम के लगभग 300 से 500 रूपए तक कमा सकते हैं। यह एप एंड्रॉयड 4.0 से ऊपर के वर्जन पर काम करता है। इस एप का साइज 6.4 एमबी का है।
फोप एप से फोटो बेचकर कमाएं पैसे-
यह एक ऐसा एप है जिससे आप आपनी फोटो लेकर भी पैसा कमा सकते हैं। अपनी फोटो खींचे और इस एप के जरिए अपनी तस्वीरों के बोली लगाकर कमाई करें। इस एप से फोटो की बिक्री के लिए 670 रूपए तक मिलते हैं। हालांकि फोटो से बिक्री के बाद मिली रकम का आधा पैसा इस एप के डेवलपर्स के पास जाता है।
एन पोल्स एप से सवालों के जवाब देकर कमाएं पैसे-
इस एप के जरिए ऑनलाइन सर्वे होते हैं। यह एप कुछ सर्वे के लिए कुछ सवाल पूछता है जिनके जवाब देने पर आपको पैसे मिलेंगे। एक सर्वे के लिए आपको 0.20 डॉलर तक मिलेंगे।
इबोटा एप से बिल दिखाकर करें कमाई-
यह एक ऐसा मोबाइल एप है जो आपको शॉपिंग का बिल दिखाने पर पैसे देता है। जी हां, यदि आप शॉपिंग करते है तो उसके बिल की फोटो खींचकर इस एप पर अपलोड करें। इसके बदले में यह एप आपको कमीशन देगा। गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध इस एप पर आपको और भी कई ऑफर्स मिलेंगे।
रिसीप्ट होग एप पर बिल दिखाने पर मिलेगा पैसा-
यह एप भी इबोटा एप की जरह ही काम करता है। इस पर आपको अपनी शॉपिंग के बिल की फोटो अपलोड करनी होती है। इसके बदले यह एप आपको गिफ्ट कार्ड देगा जिससें आप जहां और जब चाहें शॉपिंग कर सकते हैं। इस एप का साइज 12 एमबी है तथा एंड्रॉयड 2.3 या इससे ऊपर के वर्जन वाले मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
पर्क एप के जरिए कमाएं कई तरीकों से पैसे-
इस एप से आप कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। इस एप पर नेट सर्फिंग और वेबब्राउजिंग करने के पैसे मिलते हैं। इसके अलावा यह टीवी और वीडियो देखने के भी पैसे देता है। 12 एमबी की साइज वाले इस एप को आप एंड्रॉयड 4.0 या इससे ऊपर के वर्जन वाले मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home