Tuesday, 6 September 2016

यूआरएल छोटा करके कमाएं पैसे

इंटरनेट के जरिए सोशल मीडिया पर हम कई चीजों को शेयर करते हैं। यूआरएल से कमाई करने के लिए जरूरी है कि‍ आप बड़े यूआरएल को छोटा कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। आपके द्वारा शेयर किए गए यूआरएल पर फ्लैश होने वाले ऐड को जितने यूजर्स देखेंगे उस हि‍साब से कंपनी आपको पेमेंट करेगी। कमेंट, लाइक और वीजिबिलिटी के लिहाज से आपकी कमाई तय होगी।
एडफ डाॅट ली-
इस वेबसाइट को सबसे ज्‍यादा भरोसेमंद माना जाता है। इससे आप यूआरएल को शार्ट कर आसानी से पैसा कमा सकते हैं। एडफ डाॅट ली पर कई फीचर्स मौजूद हैं। इनमें न्यूनतम पेमेंट 5 डॉलर है, जिसका भुगतान पे-पाल के जरिए आपके अकाउंट में आता है। आपके द्वारा बनाए गए यूआरएल पर कितने हिट्स आए हैं, इसका भी पता चलता है। वेबसाइट द्वारा जारी किए गए यूआरएल पर हर देश में अलग-अलग रेट तय किए गए हैं, जो कॉस्ट व्यू पर आधारित है। भारत में यह 1.09 डॉलर प्रति 1000 व्यूज यानी 70.85 रुपए के हिसाब से रकम देती है। इसके अलावा आप अपने किसी दोस्त को रेफर करके भी 20% कमीशन कमा सकते हैं।
एडव डाॅट ली-
यह वेबसाइट भी यूआरएल को छोटा करने पर एक नि‍श्‍चि‍त रकम देती है। इसमें खास बात यह है कि इस पर आप एक बार में 100 या इससे ज्‍यादा यूआरएल एक साथ छोटा कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर परफार्मिंग मीटर द्वारा यूआरएल के परफॉरमेंस को देखा जा सकता है। हालांकि, इसके द्वारा मिलने वाली रकम भारत में काफी कम है। यह वेबसाइट भारत में एक लिंक पर 1000 व्यूज आने पर केवल 0.41 डॉलर यानी 26.65 रुपए देती है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home