Saturday, 3 September 2016

इनसे ऐसे कमाएं लाखों रुपए

ऐड पढ़कर-
ऐसी कई वेबसाइट्स हैं जहां साइनअप करके आप ऐड पढ़कर ही कमाई कर सकते हैं। साइनअप करने बाद, आपको रेग्युलर बेसिस पर इन साइट्स पर लॉग इन करना होगा और अपने अकाउंट के डैशबोर्ड पर नजर आने वाले ऐड पर क्लिक करना होगा। ऐसी ज्यादातर साइट्स आपको एसएमएस के जरिए ऐड भेजती भी हैं और पढऩे के लिए रुपए भी देती हैं। हर रोज 10-20 मिनट कंप्यूटर पर बिताकर आप ऑफिस जाने से ज्यादा कमा सकते हैं।
ऑनलाइन सर्वे-
टीवी और सोशल मीडिया पर दिन के कुछ ही घंटे बिताकर आप काफी कमाई कर सकते हैं। हां, लेकिन ऐसा करने के लिए एक अलग ई-मेल आईडी पहले बना लें। पेडऑफर डाॅट काॅम डाॅट यूके जैसी वेबसाइट्स आपको फ्री में साइन अप कर मनी मेकिंग का मौका देती हैं।
ऑनलाइन माइक्रो जॉब्स-
माइक्रो जॉब्स का सीधा सा मतलब लघु टास्क से है, जिसे पूरा करने में आपको कुछ सेकंड्स ही लगेंगे एमटर्क, माईक्रोवर्करस जैसी दर्जनों वेबसाइट्स हैं जहां जाकर आप एक टास्क पूरा करके 5 रुपए से 100 रुपए तक कमा सकते हैं।
डाटा एंट्री जॉब-
देश में कई तरह की डाटा एंट्री जॉब है। लेकिन ऐसी कई कंपनीज हैं जिसमें इंटरनेट पर इस जॉब की भरमार है इसलिए गूगल पर कंपनी का रेप्युटेशन जरूर चेक करें।
ऑनलाइन राइटिंग जॉब-
यह जॉब ऐसे लोगों के लिए है जिन्हें लिखने में रुचि है। ऑनलाइन राइटिंग जॉब इसलिए मशहूर हो रही हैं क्योंकि इंटरनेट पर हर वेबसाइट को रेग्युलर कॉन्टेंट को अपडेट करने की जरूरत होती है। 250 से 1000 रुपए तक इस जॉब से कमा सकते हैं। फिवर, एलेन्स के जरिए आप ढेरों राइटिंग जॉब्स पा सकते हैं।
डोमेन खरीदें बेचें-
अगर आप गाढ़ी कमाई की तलाश में हैं तो यह जॉब आप ही के लिए है। आप गोडैडी या किसी और डोमेन रजिस्ट्रार पर जाकर कम कीमत पर डोमेन खरीद सकते हैं और फिर इसे जरूरतमंद लोगों को ज्यादा कीमत पर बेच सकते हैं। यहां आपको रिसर्च कर अच्छे डोमेन नामों की तलाश करनी होगी। कुछ वक्त बाद आप अपने डोमेन नेम की बोली लगा सकते हैं।
ऑनलाइन बेचें फोटो-
आज हर किसी के पास स्मार्टफोन है, फोटोग्राफी करने वाले लोग भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आपको प्रकृति, जानवरों और वास्तविक घटनाओं, जगहों की फोटो लेना पसंद है तो यह जॉब आप ही के लिए है। आप अपनी क्लिक की गई तस्वीरों को फोटो सेलिंग वेबसाइट्स फोटोबकीट, आईस्टोक पर बेच सकते हैं।
ऑनलाइन बिक्री-
ऐसे कई लोग हैं जो अपने प्रॉडक्ट को ईबे, अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी शॉपिंग वेबसाइट्स पर बेचकर लाखों कमा रहे हैं। आपको सिर्फ एक अच्छा प्रॉडक्ट चाहिए, इसके बाद ऐसी किसी भी साइट पर साइनअप करें, अपने प्रॉडक्ट को प्राइस के साथ लिस्ट करें और बेचना शुरू कर दें। आपको किसी से बात करने की भी जरूरत नहीं। आपको ऑर्डर मेलबॉक्स के जरिए मिल जाएगा और कुरियर कंपनी के जरिए उसे डिलिवर कर दें, बस। इंटरनेट का संसार काफी बड़ा है। 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home