खूबसूरती बढ़ाओ, पैसे कमाओ
मेकअप किसी भी व्यक्ति को खूबसूरत बना सकता है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में मेकअप की काफी अहमियत है। ऐसे में मेकअप आर्टिस्ट बनकर इस फील्ड में पैसा कमाया जा सकता है।
अगर आपको मेकअप का शौक है तो आप बड़े ही आराम से मेकअप आर्टिस्ट बनकर अपना कैरियर बना सकते है।
मेकअप के कैरियर में आप ब्यूटी पार्लर से लेकर स्पा, सैलून और मेकअप ब्रांड्स के कारोबार में कमा सकते हैं। इतना ही नहीं मॉडलिंग एजेंसी, फिल्म इंडस्ट्री में भी मेकअप आर्टिस्ट की अच्छी खासी मांग रहती है। आजकल छोटे परदे पर लगातार चल रहे धारावाहिकों और प्रोग्राम्स के चलते टीवी इंडस्ट्री में भी मेकअप आर्टिस्ट का अच्छा स्कोप है।
मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए सबसे बड़ी बात है कि आपमे सौंदर्यबोध का भाव होना चाहिए। सुंदर लगने वाली चीजों की पहचान और सुंदरता को लेकर आपका दृष्टिकोण आपको इस फील्ड में ऊंचाई पर ले जा सकता है। फैशन और चलन से एक कदम आगे की सोच रखने वालों को यहां बहुत अच्छे मौके मिलते हैं।
मौके की नजाकत, फैशन और रंगों का समायोजन समझने वाले अच्छे मेकअप मैन बन सकते हैं। शादियों के सीजन में मेकअप आर्टिस्ट की भारी मांग रहती है। इसके अलावा आप मेकअप काउंसलर बनकर भी कैरियर बना सकते हैं। इसके तहत टीवी चैनलों पर बड़े मौकों पर मेकअप काउंसलरों की राय जानी जाती है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home